UP Ration Card – डाउनलोड, आवेदन, स्टेटस, लिस्ट 2025 @fcs.up.gov.in

Up Ration Card – उत्तर प्रदेश राशन कार्ड राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को रियायती दरों पर खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने में सहायता करता है। यह कार्ड विशेष रूप से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत लाभार्थियों को गेहूं, चावल, चीनी जैसी आवश्यक वस्तुएं सस्ती दरों पर प्रदान करने का माध्यम है।

उत्तर प्रदेश सरकार का खाद्य एवं रसद विभाग इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल https://fcs.up.gov.in/ संचालित करता है। यह पोर्टल नागरिकों को राशन कार्ड से संबंधित तमाम सेवाएं जैसे – नए राशन कार्ड के लिए आवेदन, मौजूदा कार्ड में जानकारी का संशोधन, लाभार्थी सूची की जांच और शिकायत दर्ज करने की सुविधा ऑनलाइन प्रदान करता है।

राशन कार्ड लिस्ट देखें

यूपी राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए आप नीचे दिए निम्नलिखित तरीकों को फॉलो कर सकते है।  

  • उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://fcs.up.gov.in/  पर जाना है।  

  • उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग पर पहुँच कर आपको राशन कार्ड की पात्रता सूची ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।  
  • जिसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य के सभी जिलों की लिस्ट आपके सामने ओपन हो जाएगी। 
  • आपको इनमें से अपने जिले को सेलेक्ट करना है। 

  • जिला सेलेक्ट करते ही एक लिस्ट सामने आएगी इसमें अपने टाउन या गांव को सेलेक्ट करना है।  
  • सेलेक्ट करने के बाद आपके गाँव या टाउन के लगभग सभी लोगो के ration card list ओपन हो जाएगी। 
  • आपको अपने नाम के सामने राशन कार्ड वाले कॉलम में लिखी हुई संख्या के ऊपर क्लिक करना है। 
  • जिसके बाद राशन कार्ड लिस्ट आपके सामने ओपन हो जाएगी। 
  • इस लिस्ट में निम्नलिखित जानकारी लिखी होगी। जैसे:- डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या, धारक का नाम, माता का नाम, कुल यूनिट, पिता या पति का नाम, और राशन कार्ड जारी करने की तिथि ( डिजिटल हस्ताक्षर )। 
  • इस तरह से आप आसनी से अपनी UP Ration Card List को चेक कर सकते है। 
  • लिस्ट में नाम आ जाने के बाद आप इसे डाउनलोड भी कर सकते है।

UP Ration Card Download करें

  • Up Ration Card Download करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग  के पोर्टल https://fcs.up.gov.in/ पर जाना है। 
  • अब इसके होम पेज पर आपको राशन कार्ड की पात्रता की सूची में खोजे ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। 
  • आपको इस पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आपके सामने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम(NFSA) की पात्रता सूची का एक फॉर्म ओपन होगा। 

  • इसमें फॉर्म में आपको अपने राशन कार्ड की संख्या डालनी है। 
  • इसके बाद कैप्चा कॉड डालना है और नीचे नीले रंग के बटन ओ० टी० पी० प्राप्त करे पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके उस मोबाइल नंबर पर ओ० टी० पी० आएगा जो राशन कार्ड में रजिस्टर है। 
  • आपको मोबाइल से  ओ० टी० पी० देखकर इस फॉर्म में भरना है OTP Verify ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • Verify हो जाने के बाद डिजिटल राशन कार्ड आपके सामने आ जाएगा। 
  • आप इसको ऊपर डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करके आसानी से डाउनलोड कर सकते है। 
  • आप अपने राशन कार्ड का प्रिंट आउट भी निकलवा सकते है।

DigiLocker Portal से UP Ration Card डाउनलोड करें

  • आपको सबसे पहले DigiLocker पोर्टल https://www.digilocker.gov.in/ पर जाना है। 
  • अगर आपके पास पहले से DigiLocker अकाउंट है, तो अपने मोबाइल नंबर या Aadhaar Card नंबर से लॉगिन करना है। 
  • परन्तु यदि आपका अकाउंट DigiLocker पर रजिस्टर नहीं है तो आपको साइन अप पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाना होगा। 
  • अकाउंट बनाने के लिए आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर इसमें डालना होगा।
  • अब आपको अकाउंट रजिस्टर करने के बाद लॉगिन करना है। 
  • फिर वेबसाइट के Search Documents ऑप्शन में Ration Card सर्च करना है।
  • अब आपको यूपी राशन कार्ड ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • जिसके तुरंत बाद एक नया पेज आपके सामने आएगा। 
  • इसमें आपको Get Document का ऑप्शन नजर आ रहा होगा। आपको इस पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करते ही DigiLocker अकाउंट में आपका यूपी राशन कार्ड सामने आ जाएगा। 
  • अब आपको Issued Document में जाकर अपना राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते है। आप चाहे तो इसे पीडीएफ फॉर्मेट में भी डाउनलोड कर सकते है। 
  • आप DigiLocker ऐप के का भी इस्तेमाल कर सकते है।  अगर आपके पास DigiLocker ऐप नहीं है, तो सबसे पहले इसे अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करना है। 
  • आप इसे Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया

  •  Up Ration Card में अप्लाई करने के लिए आपको इसके आधिकारिक पोर्टल https://fcs.up.gov.in/ पर जाना है। 

  • अब इसके होम पेज पर आपको मेन्यू बार में Download Forms पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करने के बाद अब एक नया पेज आपके सामने ओपन होगा। 

  • इसमें आपको नीचे की तरफ तीन ऑप्शन दिखाई देंगे।
    • प्रवासी श्रमिकों हेतु राशन कार्ड आवेदन प्रपत्र, 
    • राशन कार्ड आवेदन प्रपत्र ( ग्रामीण क्षेत्र हेतु )
    • राशन कार्ड आवेदन प्रपत्र ( नगरीय क्षेत्र हेतु ) 
  • सबसे पहले आपको संबंधित ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, एक राशन कार्ड आवेदन फॉर्म खुलेगा।
  • इस फॉर्म को आप डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं, और यदि चाहें तो इसका प्रिंट भी निकलवा सकते हैं।
  • अब आपको फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पता, और अन्य आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी। साथ ही, सभी जरूरी दस्तावेजों को भी फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • इसके बाद, आपको अपने नजदीकी तहसील कार्यालय में जाकर यह फॉर्म जमा करना होगा। तहसील अधिकारी आपके द्वारा भरे गए फॉर्म और संलग्न दस्तावेजों की जांच करेगा।
  • सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर, कुछ ही दिनों में आपको राशन कार्ड प्राप्त हो जाएगा।

पात्रता

उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड लेने के लिए कुछ special eligibility criteria हैं। यह पात्रता अलग-अलग  types के राशन कार्ड के अनुसार तय की जाती है। जैसे:- 

  • उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लेने वाला भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • उसके परिवार की सालाना इनकम कम होनी चाहिए।
  • मुखिया की उम्र कम से कम 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
  • अप्लाई करने वाला टैक्स न भरता हो। 
  • मुखिया के परिवार में किसी भी सदस्य के पास कोई सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।

जरुरी दस्तावेज

Up Ration Card अप्लाई करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए। जैसे:-

  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • परिवार के सदस्यों के पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ
  • बैंक पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बिजली बिल 
  • टेलीफोन बिल
  • मकान का एग्रीमेंट
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र

UP Ration Card Status चेक करें

यदि आपने उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया है और आप उसकी स्थिति (स्टेटस) जांचना चाहते हैं, तो आप इसे ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। आप निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करके अपने राशन कार्ड की स्थिति की जांच सकते हैं। 

  • सबसे पहले, उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर जाना है। 
  • अब होम पेज पर नीचे लिखे राशन कार्ड आवेदन की स्थिति ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करने के तुरंत बाद राशन कार्ड आवेदन की स्थिति फॉर्म ओपन होगा। 
  • इसमें आपको सन्दर्भ आई० डी०/राशन आई० डी० और कैप्चा कोड डालना है।
  • ओ० टी० पी० आपके राशन कार्ड में रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आएगा। 
  •  फिर आपको नीचे आवेदन स्थिति हेतु ओ० टी० पी० भेजे बटन पर क्लिक करना है। 
  • जिसके बाद आपके UP ration card status की लिस्ट ओपन हो जाएगी। 
  • आपको बता दे कि आप केवल 1 जनवरी 2022 के बाद किये गए आवेदन की स्थिति को ही चेक कर सकते है।

ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए निम्नलिखित तरीको को फॉलो करना है। 

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर जाना है। 
  • अब आपको इसके होम पेज पर जाकर ऑनलाइन शिकायत करें” लिंक पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद एक पेज ओपन होगा, इसमें आपको शिकायत दर्ज करें ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • अब एक शिकायत फॉर्म ओपन होगा, आप नीचे फोटो में देख सकते है। 
  • इस फॉर्म में शिकायतकर्ता का मोबाइल नं., फिर शिकायत कर्ता का परिचय में जिला, शिकायत कर्ता का क्षेत्र, नाम, पता, मोबाइल नंबर, फ़ोन नंबर, ईमेल आईडी, प्रोफेशन, वर्ग की जानकारी भरनी है। 
  • इसके बाद शिकायत का विवरण में जिला, क्षेत्र, शिकायत का विषय, पूर्व शिकायतों की संख्या और शिकायत का विवरण भरना है। 
  • लास्ट में आपको कैप्चा कोड डालकर दर्ज करें ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • जिसके बाद आपकी शिकायत ऑनलाइन दर्ज हो जाएगी। 
  • आप शिकायत दर्ज होने के बाद शिकायत की वर्तमान स्थिति भी देख सकते है।

ऑनलाइन शिकायत की वर्तमान स्थिति कैसे देखें?

यदि आपने उत्तर प्रदेश राशन कार्ड से संबंधित शिकायत को ऑनलाइन दर्ज किया है तो आप अपनी शिकायत की वर्तमान स्थिति भी देख सकते है। 

  • उत्तर प्रदेश खाद्य की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ के होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको ऑनलाइन शिकायत करें” ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • जिसके बाद एक लॉगिन का पेज ओपन होगा। 
  • इसमें आपको नीचे लिखे शिकायत की वर्तमान स्थिति देखे ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके सामने शिकायत संख्या भरें का एक नया पेज ओपन होगा। 
  • इसमें आपको अपनी शिकायत संख्या, और मोबाइल नंबर भरना है। 
  • अब आपको कैप्चा कोड डालकर प्रदर्शित करें बटन पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने आपकी शिकायत की वर्तमान स्थिति ओपन हो जाएगी। 

हेल्पलाइन

ईमेलmin-food[at]nic[dot]in
संपर्क नंबर01123070637
01123070642
हेल्पडेस्क नंबर1967, 1800-1800-150

निष्कर्ष 

इस पोस्ट में हमने UP Ration Card से जुड़ी हर जानकारी को कवर किया है, जिससे आपको राशन कार्ड बनवाने या अपडेट करने में कोई दिक्कत न हो।